शाजापुर। एमपी के शाजापुर जिले के शुजालपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत हुई, जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं कार में सवार आठ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए शुजालपुर शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा पोलाय कला मार्ग उचावद गांव के समीप हुआ। राहगीरों ने बताया कि दो कारें आमने-सामने से टकरा गईं, जिसमें एक कार के युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि दोनों कारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।