नीमच। आदिवासी भील समाज सेवा संगठन की बैठक 16 फरवरी रविवार को प्रातः 10 बजे स्थान शबरी आश्रम पर आयोजित की गई है। बैठक के मुख्य उद्देश्य आगामी दिनांक 23, 24 फरवरी 2025 को माता शबरी जन्मोत्सव एवं जिला कार्य समिति का विस्तार संबंधित विचार मंथन किया जाएगा। अतः नीमच जिले के समस्त आदिवासी भील समाज के जिले के पदाधिकारी गणों के तहसीलों के पदाधिकारी का समस्त सदस्य कर्मचारी का जनप्रतिनिधि मजदूर वर्क माताएं बहने युवा साथी सर्व आदिवासी संगठन समाज के कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि आगामी कार्य योजना को लेकर बैठक आयोजित की जावेगी। कृपया करके समय का ध्यान रखते हुए इस बैठक पधार कर अपने-अपने विचार व्यक्त करें। जैसे कि जिला के समस्त पदाधिकारी गणों से सहयोग राशि 1100 से लेकर अधिकारी गणों से 2100-5000 लेकर तक एवं मजदूर वर्ग से 500 लेकर लेकर 200 रुपए तक सहयोग राशि इन पदाधिकारी को सहयोग राशि जमा कर सकते हैं। महिला बाल विकास समिति अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य रतनलाल मलावत जिला सचिव पवन भील जिला युवा अध्यक्ष राजेंद्र चौहान जिला युवा अध्यक्ष नानूराम भील सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। उक्त जानकारी नीमच आदिवासी भील समाज सेवा संगठन जिला सचिव द्वारा दी गई।