BREAKING NEWS
BIG NEWS : देश में बजा नीमच का डंका, अरबाज खान बने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के अरबाज ने जीता मिस्टर इंडिया ताज,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में जमीन के लिए खून-खराबा, तीन फीट.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में दर्दनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से.. <<     सनावद के जिरावट में प्रेम प्रसंग से उपजा.. <<     KHABAR : महावीर पथ की नाली बनी नाला, गंदे पानी में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रेम संबंध विवाद में मारपीट, इलाज के.. <<     मनासा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, चुनाव.. <<     उज्जैन के तराना में विश्व हिन्दू परिषद का तीन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, अपने.. <<     शिवपुरी में राजस्व विभाग का बड़ा.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल, बैंक से मिले अतिरिक्त 1.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में पहुंचा किन्नर विवाद,.. <<     शाजापुर के नूरमंडी में मोहर्रम को लेकर पुलिस.. <<     KHABAR : नए शिक्षा सत्र के पहले दिन ही हड़लायकला और.. <<     BIG NEWS : पहले समझौता, फिर साजिश, खेत में बुलाकर कर.. <<     KHABAR : रेलवे चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से यात्री.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 15, 2025, 4:05 pm
NEWS : जेके सीमेंट ने किया ग्राम बांगरेड़ा में एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन, स्वास्थ्य परीक्षण कर उपलब्ध कराई निःशुल्क दवाईयां, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। आज बांगरेडा गांव में एकदिवसीय निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह शिविर जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा की सामाजिक सेवा उत्तरदायित्व (CSR) के तहत ग्रामीण विकास कार्यक्रमों का एक हिस्सा हैं। इसका उद्देश्य पशुपालकों के पशुओं की स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान करना और निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराना था।  
जे.के. सीमेंट निम्बाहेड़ा के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल और एचआर हेड  प्रभाकर मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में, जे.के. सीमेंट के पशु चिकित्सक डॉक्टर प्रवीण कुमार और उनकी टीम ने 50 पशुपालकों के 325 बीमार पशुओं का प्राथमिक उपचार किया। इनमें 108 गाय, 159 भैंस और 58 बकरियां शामिल थीं। 
शिविर के दौरान पशु चिकित्सक डॉक्टर प्रवीण कुमार ने पशुओं की उचित देखभाल, आहार, स्वास्थ्य प्रबंधन से संबंधित उपयोगी सलाह दी। उन्होंने ग्रामीण पशुपालकों को पशुओं की सही देखभाल, पोषण और नियमित टीकाकरण की महत्ता के बारे में जागरूक किया।  
ग्राम पंचायत के उप सरपंच गिरधारी लाल गायरी ने व्यक्तिगत तौर पर भ्रमण कर पशुपालकों को दवाई किट का वितरण किया और बताया कि पशु चिकित्सा शिविर से ग्रामीण क्षेत्र में पशु स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक आवश्यक कदम हैं। यह पहल न केवल पशुपालकों के लिए लाभकारी साबित हुई, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जे.के. सीमेंट की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।  
इस आयोजन ने न केवल पशुपालकों की समस्याओं का समाधान किया, बल्कि ग्रामीण विकास में जे.के. सीमेंट के समर्पण को भी रेखांकित किया। यह शिविर क्षेत्र के विकास और समाज की सेवा में उनके योगदान की महत्वपूर्ण कड़ी साबित हुआ।
इस अवसर पर पशुधन विकास केंद्र प्रभारी  बंसी लाल धाकड़, और ग्रामीण विकास अधिकारी नंदकिशोर सोनी, मोहन लाल सेन आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE