BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 15, 2025, 5:50 pm
BIG NEWS : नीमच का हिंगोरिया फाटक और काली अंधेरी रात, जब राजस्थानी ढाबे पर हुआ कुछ ऐसा तो पहुंचा जमुनिया का सुरेश, फिर अचानक जिला अस्पताल में लग गई भारी भीड़, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सांप को रेस्क्यू करने वाले व्यक्ति को ही सांप ने डंस लिया, और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जान बचाने गया व्यक्ति जान से हाथ धो बैठा। मृतक व्यक्ति का नाम सुरेश पिता लालू प्रसाद यादव है। सुरेश जमुनिया कला का निवासी है। दरअसल घटना नीमच के हिंगोरिया फाटक रोड स्थित राजस्थानी ढाबे की है।समय दोपहर एक बजे के आसपास का है। यहां सुरेश यादव सांप को रेस्क्यू पकड़ने के लिए गयाथा। 44 वर्षीय सुरेश ने सांप को पकड़ भी लिया था। बताया जा रहा है कि संभव है सुरेश ने जिस झोले या सामग्री में उसे बंद कर रखा था, वह खुली रह गई और सांप ने उसे डंस लिया। ऐसी स्थिति में सुरेश स्वयं मोटरसाइकिल चला कर जिला अस्पताल तक भी पहुंचा। उसे गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती किया गया। यहां इलाज के दौरान सुरेश की थोड़ी देर बाद मौत हो गई। मामला नीमच सिटी थाने का है। सुरेश का वेल्डिंग और चाय की दुकान का कामकाज है। घटना के बाद बड़ी संख्या में परिवार के लोग और परिचित जिला चिकित्सालय में इकट्ठा हो गए। सुरेश की मौत से परिजनों में मातम  पसर गया। फिलहाल सुरेश के शव को नीमच जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। सुरेश के शव का पोस्टमार्टम कल सुबह होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE