नीमच। मराठा समाज नीमच के तत्वावधान में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर एक आवश्यक बैठक आज 16 फरवरी रविवार को शाम 4 बजे एलआईसी के समीप तुलजा भवानी मंदिर पर आयोजित की जाएगी। मराठा समाज के सचिव आनंद नवले ने सभी समाजजनों से समय पर उपस्थित होकर बैठक में सहभागी बनने का आव्हान किया है।