कुकड़ेश्वर। आज प्रातः करीब 10 बजे मैडम क्यूरी स्कूल मंगल गार्डन के समीप नीमच-रामपुर रोड पर एक तेज रफ्तार बोलेरो क्रमांक एमपी 44 सीबी 2504 और नीलगाय के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बोलेरो में सवार कई लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल मनासा हॉस्पिटल भेजा गया। जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो किसी कंपनी की बताई जा रही है। हादसे के चलते सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। प्रशासन ने वाहन चालकों से इस क्षेत्र में सतर्कता बरतने की अपील की है।
