नीमच। मनासा रोड स्थित शबरी माता आश्रम पर आदिवासी भील समाज सेवा संगठन द्वारा भील समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विशेष रूप से शबरी माता जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए विचार विमर्श हुआ। भील समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि शबरी माता का जन्मोत्सव 24, 25 और 26 फरवरी को मनाने पर विचार किया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें भजन संध्या और भव्य शोभायात्रा प्रमुख है।
उल्लेखनीय है कि आदिवासी भील समाज संगठन द्वारा नीमच में पिछले 9 वर्षों से लगातार शबरी माता के जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बैठक में आगामी कार्य योजना और संगठन विस्तार आदि महत्वपूर्ण विषय को लेकर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष देवीलाल भील, नानूराम भील, पवन कुमार भील, दुर्गाशंकर भील और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।