BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 16, 2025, 5:15 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम नेवड़ और भरी दोपहरी का समय, जब कृषि कार्य के लिए खेत गई महिला तो हुआ कुछ ऐसा..., आनन-फानन में परिजनों ने लगा दी दौड़, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सिटी थाना अंतर्गत गांव नेवड़ में एक 45 वर्षीय महिला की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का नाम गुड्डी पति सुरेश सेन है। घटना आज दोपहर 2.00 बजे करीब की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर में गुड्डी खेत पर स्थित कुएं पर कृषि कार्य के दौरान पानी भरने गई थी। तभी उनका पैर फिसल गया। कुएं पर कोई मौजूद नहीं था। खेत पर परिवार की दो और महिलाएं काम कर रही थी। जब उन्होंने गुड्डी को कुएं में गिरा हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। तुरंत परिजन और पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर ग्रामीणों ने गुड्डी को कुएं से बाहर निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। निजी वाहन से गुड्डी का शव जिला चिकित्सालय लाया गया। इस दुखद घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और गांव के लोग बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंच गए। बताया जा रहा है कि अमूमन गुड्डी और उनका पति सुरेश खेत पर साथ आते थे। आज पति सुरेश सेन घाटे के कार्यक्रम में अपने काम से गए हुए थे। जिला अस्पताल में गुड्डी के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE