नीमच जिले के बिसलवास सोनगरा में बीती रात 8 बजे करीब 55 वर्षीय सूरजमल पिता हरलाल बंजारा की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर के पास स्थित कुएं पर एक पानी की छोटी मोटर रखी हुई थी। यहां पर नहाने के लिए ड्रम रखा हुआ था। मोटर चलने के दौरान हवा से बिजली का तार गिर गया और ड्रम के पास करंट फैल गया। अचेत अवस्था में सूरजमल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा था, कि बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। नीमच के जिला अस्पताल में सुबह सूरजमल का परीक्षण किया गया। नीमच सिटी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।