नीमच। जिले का मालखेड़ा फंटा जो कि डेंजर ज़ोन बन चुका है, यहां फिर एक्सीडेंट की घटना हुई है। बीती शाम 7 बजे नीमच सिटी थाना अंतर्गत मालखेड़ा में तीन कारों में जोरदार भिड़ंत हो गई और दो व्यक्ति योगेश पिता रमेश सोनी निवासी रावत भाटा उम्र 28 वर्ष और क्रांति पिताजी द्वारका यादव उम्र 26 वर्ष निवासी उदयपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सूचना के आधार पर 108 एंबुलेंस की मदद से पायलट अर्जुन कच्छावा और ईएमटी स्टाफ राहुल पाटीदार जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपनी कार से कुछ युवा नीमच से उदयपुर की ओर जा रहे थे, इसी दौरान हाईवे पर उनकी कार की टक्कर दो अन्य कारों से हो गई। सूचना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।