नीमच। संत रविदास जयंती के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मेघवाल समाज ने संत रविदास का स्मरण कर छात्रावास विकास के लिए सहयोग निधि समर्पित की। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने समाज के विकास के लिए शिक्षा को आवश्यक बताया और संत रविदास के उपदेशों का पालन करने की बात कही। उन्होंने छात्रों को नैतिक शिक्षा देने की आवश्यकता भी जताई। कार्यक्रम में विधायक ने छात्रावास के डोम निर्माण के लिए विधायक निधि से सहयोग देने का वचन दिया।भादवा माता में मेघवाल समाज सेवा समिति द्वारा संत रविदास की 648वीं जयंती महोत्सव मनाया गया। जिसे समाज जनों ने महाकुंभ के रूप में आयोजन किया। विभिन्न समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। समारोह में कलश यात्रा भी आयोजित की गई, जिसमें महिलाएं विशेष रूप से उपस्थित रही। छात्रावास निर्माण के लिए कई समाज जनों ने आर्थिक सहयोग की घोषणा की, जिसमें 5 लाख रुपये, 1 लाख रुपये और अन्य योगदान शामिल थे।इस अवसर पर मनासा विधायक माधव मारू, तरूण बाहेती समाजसेवियों और नेताओं ने समाज के विकास और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कचरूलाल,पंडा दीपखेड़ा और बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।