चित्तौड़गढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोजुंदा में सभी बच्चों को मोटिवेट करने के लिए उनके मन को एकाग्र और स्थिर करने के लिए ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र की ओर से अनीता दीदी ने बच्चों को कुछ टिप्स दिए और मेडिटेशन के माध्यम से कैसे हम अपने मन को एकाग्र करें।
उन्होंने बताया कि हमें सर्वप्रथम अपने मन को पॉजिटिव सकारात्मक विचारों से भरे और किसी भी ऐसी बातों का चिंतन ना करें जिससे हमारा एनर्जी लेवल डाउन हो सदा ही हमें अपने पढ़ाई को लेकर बहुत सजग रहना है। क्योंकि एग्जाम में कई बच्चों को डर होता है डर की वजह से पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पाते हैं। उन्होंने बताया कि पढ़ाई से पूर्व 3 मिनट अपने मन को शुद्ध विचारों से चार्ज करें ताकि पढ़ाई पर कंसंट्रेशन बना रहे। सरिता बहन ने सभी बच्चों को एक्टिविटी कराकर एकाग्रता को चेक किया। विनायक भाई ने स्टूडेंट लाइफ के अनुभव शेयर किए। प्रिंसिपल आनंद कुमार चावला, उप प्रिंसिपल देवीलाल अहीर ,अर्पिता व्यास, उमा शर्मा, अरुण मेहता, कैलाश रावत, रेखा परवानी, विनीता ईनाणी आदि स्टाफ उपस्थित थे। सभी ने आभार व्यक्त किया।