गरोठ। गरोठ कुरावन व हरिपुरा के बीच से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई नेशनल हाईवे पर बीती रात भयानक सड़क दुर्घटना हो गई। बताया जा रहा है कि प्रयागराज से गुजरात के बड़ोदा जा रही एक यात्री बस पलटी खा गई। इस हादसे में बस में सवार करीब 30 लोगों को गंभीर चोट आई है। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।
