चीताखेड़ा। डीजे साउण्ड की कानफोडू तेज ध्वनि प्रदूषण से इंसानों के अलावा हर कोई मूक प्राणी पशु,पक्षी भी खासे परेशान हैं। ध्वनि प्रदूषण से दिल के मरीज, बुजुर्ग, बच्चों के स्वास्थ्य एवं स्कूली विद्यार्थियों पर खतरनाक प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्कूली विद्यार्थियों के वर्तमान में परिक्षाएं प्रारंभ हो चुकी है, ऐसे में डीजे की कानफोडू तेज ध्वनि प्रदूषण के कारण दूर-दूर तक जमीन, मकानों की दिवाले तक कंपन्न करती हैं।
ध्वनि प्रदूषण दिनों दिन गंभीर समस्या बनता जा रहा है। जुलूस - शौभायात्रा, शादी - ब्याह में अक्सर कई घंटों डीजे बजते हैं।तेज आवाज में डीजे साउण्ड बजाना फैशन सा हो गया है। ध्वनि प्रदूषण सबके लिए बहुत बड़ा खतरा बनता जा रहा है। संकुल प्राचार्य विकास साल्वी का कहना है कि वर्तमान में कक्षा 9-11 वीं की परिक्षाएं चल रही है और आगामी दिवस 24-25 फरवरी से कक्षा 10-12 वीं की बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होने वाली है। ऐसे समय में ध्वनि प्रदूषण से वर्ष भर में पढ़ाई की की गई मेहनत को प्रभावित कर रहा है। बताया कि 21 मार्च से नवीन सत्र का नवीन प्रवेश भी प्रारंभ हो जाएगा। परिक्षाकाल में वैसे भी जिला कलेक्टर द्वारा ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश रहता है फिर भी कर्तव्यों का पालन नहीं किया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।
इनका कहना-
ध्वनि प्रदूषण बड़ी गंभीर समस्या बनता जा रहा है,तेज आवाज में डीजे बजाना फैशन शो बन गया है। ध्वनि प्रदूषण से हार्ट मरिजों, बच्चे, बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बन गया है। इधर स्कूलों में विद्यार्थियों की परिक्षा का समय है ऐसे में ध्वनि प्रदूषण को कम किया जाना चाहिए या कानूनी कार्रवाई होना चाहिए।- डॉक्टर आशिष कुमार झातरिया, चीताखेड़ा।
बच्चों की परिक्षाएं प्रारंभ हो चुकी है, ध्वनि के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शादी - ब्याह में जो ध्वनि प्रदूषण हो रहा है उसमें समय सीमा निर्धारित होनी चाहिए। इसके साथ ध्वनि प्रदूषण न हो इसके लिए कार्रवाई होना चाहिए।- सुमित्रा मांगरिया, चीताखेड़ा।
प्रदेश के मुख्यमंत्री ने डीजे पर जो प्रतिबंध लगाया था सरकार का सराहनीय क़दम था। लेकिन प्रदेश का लचीलापन नियम कानून के चलते बेधड़क डीजे बजाएं जा रहे हैं। डीजे साउण्ड की कानफोडू आवाज भी इतनी खतरनाक रहती हैं कि 100 से 150 फीट दूरी तक खतरनाक कंपन्न रहती हैं कि आपस में बातचीत करते वो सुनाई तक नहीं देती हैं।- राजेन्द्र सिंह तोमर, कांग्रेस नेता ।