नीमच। मंदसौर जिले के मनासा खुर्द और पामाखेड़ी के बीच हुए सड़क हादसे में दो युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनासा खुर्द और पामाखेड़ी के बीच मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में विक्रम भाटी पिता मन्नालाल भाटी निवासी पामाखेड़ा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए युवक कृष्णलाल पिता मदन लाल भाटी उम्र 24 वर्ष को गंभीर अवस्था में नीमच के जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां इलाज के दौरान कृष्णलाल की मौत हो गई। घटना करीब 1.30 बजे की बताई जा रही है।

परिवार जनों का आरोप है कि कृष्णलाल को नीमच के जिला चिकित्सालय में तत्काल उचित इलाज नहीं मिला। कृष्णलाल को मोटरसाइकिल से हर्कियाखाल चौकी तक मोटरसाइकिल से लाया गया। यहां से पुलिस की सहायता से वाहन द्वारा जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। परिवार के लोगों का कहना है कि अस्पताल में हम इधर उधर भटकते रहे। लेकिन तात्कालिक उपचार पर ध्यान नहीं दिया गया। कृष्णलाल के शव का पोस्टमार्टम नीमच के जिला अस्पताल में किया जाएगा।
