नीमच। छत्रपति शिवाजी महाराज की 395 वीं जन्म जयंती का महोत्सव नीमच में धूमधाम से मनाया जा रहा है। क्षत्रिय मराठा समाज द्वारा इस अवसर पर नीमच के पीपली चौक से एक भव्य और विशाल वाहन रैली निकाली गई। रैली में समाज जन पारंपरिक वेशभूषा में हाथों में धर्म ध्वजा लेकर जयकारे लगाते हुए उत्साह के साथ शामिल हुए। वाहन रैली सांवरिया सेठ मंदिर, फव्वारा चौक,फोर ज़ीरो भारत माता चौराहा होते हुए एलआईसी चौराहा स्थित मां तुलजा भवानी मंदिर पर आकर समाप्त हुई। यहां से उमंग और उत्साह के साथ समाजजन भक्ति गीतों पर पैदल नाचते झूमते शिवाजी गार्डन पहुंचे। मंदिर पर आरती और पूजा अर्चना की गई। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में समारोह पूर्वक समाज के मेघावी छात्रों और वरिष्ठों का सम्मान किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि शिवाजी महाराज एक महान रणनीतिकार और अदम्य योद्धा थे। उनके साहस और बुद्धिमता ने इतिहास को एक नया आकार दिया। छत्रपति शिवाजी महाराज ने छापामार युद्ध की शुरुआत की थी।