नीमच। आज शिवाजी महाराज के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नीमच सिटी पिपली चौक से शिवाजी महाराज की रैली निकाली गई। शिव सैनिकों ने शिवाजी महाराज को माल्यार्पण कर उनका जन्म महोत्सव मनाया। इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख ओमप्रकाश भाटी, शिवसेना जिला उप प्रमुख लखन नागदा, शिवसेना संगठन प्रमुख कुलदीप सिंह, नगर प्रमुख मोहित प्रजापति, रंजन स्वामी, भैरू दादा नायक, ओमजी कंडारा आदि सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।