चित्तौड़गढ़। राजे छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर निंबाहेड़ा में बुधवार को मराठा समाज की विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
निंबाहेड़ा में आदर्श कॉलोनी में स्थित छत्रपति शिवाजी सामुदायिक भवन पर बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में मराठा समाज की विभिन्न प्रतिभाओं को मंचासीन अतिथियों पूरण राव नाइक, रवि राव जाधव, मल्हार राव ठाकरे, माधव राव इंगले, अंशु शुक्ला, जिला क्रीड़ा परिषद के पूर्व सदस्य मुकेश पारख, नरेश गोस्वामी, शंभू माली, हेमंत राव जाधव एवं रामनारायण राव मोरे द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया और उनका उत्साह वर्धन किया गया। प्रारंभ में क्षत्रिय मराठा समाज के पदाधिकारियों द्वारा मंचासीन समस्त अतिथियों का ओपर्णा ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर स्वप्निल राव, विनीत राव, दुर्गेश राव, हर्षित राव, रूपेश राव, राजू राव, निखिल राव, कैलाश राव, किरण राव, सचिन राव, विनय राव, श्याम राव, नितेश राव एवं बंकट राव सहित बड़ी संख्या में समाज जन एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।