नीमच। आज तीन राज्य के 5 जिले राजसमंद, देहरादून, नीमच, शिवपुरी, ग्वालियर के गौ सेवकों ने मिलकर दो दिनो से झाँसी कोटा नेशनल हाईवे पर भूखी प्यासी सड़क दुर्घटना में घायल गौ माता का उचित उपचार व रेस्क्यू करवाया। सुबह 9 बजे गऊ सेवा दल टीम नीमच के सदस्य मितेश अहीर को राजसमंद व देहरादून के गौ सेवकों से सूचना मिली कि एक गाय शिवपुरी में घायल हालत में तड़प रही है। कोई गौ सेवक के नम्बर हो तो हमें दीजिए मैंने तत्काल उनसे लोकेशन व गाय के वीडियोज मंगवाकर ग्वालियर के गौ सेवक को भेजा। उसके बाद मैंने गुगल पर सर्च किया तो गौ रक्षा क्रान्ति शिवपुरी के गौ सेवक प्रयाग जाट के नम्बर मिले मेने तत्काल फोटो वीडियोज व लोकेशन गौ सेवको को भेजी तो लोकेशन उनसे भी 25 किलोमीटर दूर थी जिसके बाद सभी गौसेवक अपनी गौ एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंच गौ माता का प्राथमिक उपचार कर रेस्क्यू किया शिवपुरी जिला पशु चिकित्सालय मे लाकर पशु चिकित्सक ने गाय अपरेशन कर गाय का अगला पैर अलग किया। इस सेवा कार्य मे राजसमंद से सुनील गुर्जर, धर्म गुर्जर, देहरादून गौ सेविका सुनिता पूरी, ग्वालियर से कैशव नीमच से मितेश अहीर, शिवपुरी गौ रक्षा क्रान्ति के सदस्य प्रयाग जाट, बादल गुर्जर, यश राठौर, डॉ, उदय राजपूत का सराहनीय योगदान रहा। दो घन्टे तक गऊ सेवा दल गाय के रेस्क्यू में लगा रहा।