BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2025, 7:47 pm
NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर होगा विविध कार्यक्रम का आयोजन, संस्थान के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक में लिया निर्णय, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। खरड़ेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महाशिवरात्रि के भव्य आयोजन को लेकर खरड़ेश्वर महादेव सेवा पूजा संस्थान के पदाधिकारी और सदस्यों की बैठक संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष किशनलाल सोनी की अध्यक्षत में आयोजित की गई। संस्थान के देवराज साहू ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर 26 फरवरी को रात्रि 10.00 से सुबह 6.00 तक चार प्रहर के महाअभिषेक का आयोजन पंडित सूर्य प्रकाश त्रिपाठी के सान्निध्य में होगा। महाशिवरात्रि के  मौके पर महादेव का आकर्षक श्रंगार कर महाआरती की जाएगी। महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर परिसर में पूरा दिन धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चलेगा। वहीं सायंकाल भजनों की गंगा ग्रुप द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा। महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा। महाशिवरात्रि के सफल संचालन के लिए कमेटियों का गठन किया जाकर जिम्मेदारी सौंप गई है। 
बैठक में आगामी 30 मार्च को खरड़ेश्वर महादेव सेवा पूजा संस्थान के अध्यक्ष के चुनाव का भी निर्णय लिया गया है। बैठक में ओमप्रकाश भंडारी, सुरेश चंद्र डांगी, अशोक सोनी ,बाबूलाल पुरोहित, शिव प्रकाश पांडिया, जसकरण मोची, अशोक सोनी, हीरालाल वैष्णव, महेश सोनी ,हुकुमचंद कुमावत ,नारायण लाल सोनी आदि मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE