मनासा। क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में एक दिवसीय नीलामी बेस्ड क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन दिनांक 23/02/2025 रविवार को सुबह 08 बजे से सावन कुंड स्टेडियम में किया जा रहा है। टूर्नामेंट में मनासा विधानसभा क्षेत्र की 4 टीमें हिस्सा लेगी। विजेता टीम को 31000 का पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील मनासा क्रिकेट क्लब द्वारा की गई।