गरोठ। शामगढ अंतर्गत सालरिया के पास शनिवार दोपहर को उज्जैन गरोठ निर्माणाधीन फोर लाइन हाइवे पर कार व बाइक के आमने सामने की भिडंत में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गम्भीर घायल बाइक सवार को मंदसौर रेफर किया गया। कार सवार आलोट का निवासी बताया जा रहा है। जबकि बाइक सवार स्थानीय गांव के बंजारा समाज के लोग थे। घटना के बाद कार चालक फरार है। फिलहाल शामगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।