BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 22, 2025, 4:22 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का धनेरिया रोड और भरी दोपहरी का समय, जब अचानक हुआ हमला तो मच गई अफरा-तफरी, घायलों को तत्काल पहुंचाया अस्पताल, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के धनेरिया रोड पर मधुमक्खियों ने भेड़ चरवाहों पर हमला कर दिया। इस हादसे में एक ही परिवार के 7 लोग घायल हो गए। घटना शनिवार दोपहर की है। राजस्थान के पाली जिले के बड़ गुड़ा से आया रेबारी परिवार भेड़ चराते हुए जावद की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक खेत के पास जंगल में पेड़ पर मौजूद मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे।


घायलों को पहले जावद के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां से 5 लोगों को नीमच जिला अस्पताल रेफर किया गया। 2 घायलों का जावद अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों में सुमन (16) और शंकर (दोनों हरजी रेबारी के बच्चे), लक्ष्मी (40) पत्नी भींजाराम रेबारी और इंद्रा (18) बीजाराम रेबारी की पत्नी) शामिल हैं। गणेश रेबारी (52) को मामूली चोटें आई हैं।
जिला अस्पताल नीमच के मेडिकल ऑफिसर पप्पू गुर्जर ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है। उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है। हमले में कई भेड़ें भी घायल हुई हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE