मनासा। सरस्वती शिशु मंदिर बरथून के कक्षा 8 वीं के चार भैया बहिनों ने मिलकर 8000 हजार रुपए विद्यालय की प्रगति के लिए एक एलईडी टीवी क्रय करने के लिए दान स्वरूप प्रदान किए हैं। भैया अमन हुसैन पिता शकील मोहम्मद भैया राजवर्धन सिंह पिता बने सिंह बहिन दिव्या धनगर ललित धनगर बहिन राजनंदनी कुंवर पिता नेपाल सिंह को विद्यालय परिवार की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद व विद्यालय परिवार उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।