शाजापुर। अखिल भारतीय बलाई महासभा का तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन कल शाजापुर में आयोजित होगा, जिसमें आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे। यह अधिवेशन दुपाड़ा रोड स्थित गोरी गार्डन में आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल जी बछेर सहित कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। अधिवेशन में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय परीक्षा में चयनित, और समाज सेवकों को सम्मानित किया जाएगा। यह अधिवेशन समाज के लोगों को एक मंच पर लाने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। मीडिया प्रभारी पत्रकार दिलीप सौराष्ट्रीय ने बताया कि इस अधिवेशन में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे और यह अधिवेशन समाज के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी और समाज के लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
उनके शाजापुर आगमन पर उनका उनका पुष्प माला पहनकर स्वागत किया।
इस दोरान संतोष सांवले, राधेश्याम सौराष्ट्रीय जिला अध्य्क्ष, बद्रीलाल सौराष्ट्रीय से नि ( कृषि अधिकारी) भंवरलाल सौराष्ट्रीय, लक्ष्मी नारायण सौराष्ट्रीय, नागूलाल फुलेरा, के आर परमार, बाबूलाल गोयल, बद्री लाल सौराष्ट्रीय (रि. शिक्षक) के साथ बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।