शाजापुर। उमराह यात्रा के लिए रविवार सुबह 7 बजे एक जत्था रवाना हुआ। इस अवसर पर समाजजनों ने यात्रियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और उनसे गले मिलकर देश में अमन चौन, भाईचारे और समृद्धि के लिए विशेष दुआ करने का अनुरोध किया।
उमराह यात्रा पर जाने वाले यात्री मक्का-मदीने की पवित्र यात्रा पर जाएंगे, जहां वे अपने धार्मिक कर्तव्यों का पालन करेंगे और अल्लाह से अपने देश और समाज के लिए दुआ मांगेंगे। इस यात्रा के दौरान, वे पवित्र स्थलों का दौरा करेंगे और अपने धर्म के अनुयायियों के साथ एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करेंगे।