BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 23, 2025, 12:33 pm
KHABAR : उज्जैन में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, गुड़ी पड़वा पर 1500 ड्रोन से आसमान में बनेगी भगवान शिव की आकृति, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। 30 मार्च को गुड़ी पड़वा के अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित विक्रमोत्सव के शुभारंभ दिवस पर शाम को आसमान में हजारों ड्रोन उड़कर भगवान शिव की विभिन्न आकृतियां बनाएंगे। इस प्रकार का ड्रोन शो मध्य प्रदेश में पहली बार आयोजित किया जा रहा है।


30 मार्च को वर्ष प्रतिपदा, उज्जयिनी गौरव दिवस और सृष्टि आरंभ दिवस के अवसर पर महाकाल नगरी में एक साथ ड्रोन उड़ाए जाएंगे। आसमान में भगवान शिव की आकृति और उनसे जुड़े प्रतीक चिह्न रंगारंग रूप में दिखाई देंगे।


शहर के लोगों के लिए यह अनुभव पहली बार होगा। उज्जैन से शुरू होने वाले 125 दिनों के विक्रमोत्सव के शुभारंभ समारोह में संस्कृति विभाग के अंतर्गत महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा यह आयोजन किया जाएगा।


करीब 1500 ड्रोन आसमान में उड़ाए जाएंगे
ड्रोन शो में करीब 1500 ड्रोन आसमान में उड़ाए जाएंगे, जिन्हें एक साथ एनिमेटेड रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। ड्रोन को कंप्यूटर प्रोग्राम के माध्यम से नियंत्रित किया जाएगा। यह शो रात में आयोजित किया जाएगा, और इसे दशहरा मैदान या किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर किया जा सकता है। ड्रोन शो को भगवान शिव के भजनों के साथ सिंक्रोनाइज़ भी किया जाएगा।


विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर देशभर से श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आते हैं, जिससे प्रशासनिक व्यस्तताएं बनी रहती हैं। इसी कारण ड्रोन शो गुड़ी पड़वा, 30 मार्च को आयोजित किया जाएगा। शो से पहले आयोजन टीम के साथ बैठक होगी, जिसमें स्थान निर्धारित किया जाएगा। विक्रमोत्सव के अंतर्गत यह भव्य ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE