इंदौर। मां वैष्णो देवी भक्त युवा मंडल ने पिछले 11 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया। 4 फरवरी को इंदौर से शुरू हुई इस 16 दिवसीय यात्रा में करीब 350 श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
भक्त मंडल के संस्थापक पंडित धर्मेंद्र जोशी और यात्रा अध्यक्ष दिलीप सोलंकी के नेतृत्व में यह यात्रा हुई। यात्रा में वैष्णो देवी के साथ ही नेपाल के पशुपतिनाथ, गुह्येश्वरी शक्तिपीठ, डोलेश्वर महादेव मंदिर, जनकपुर, बिहार में सीतामढ़ी, वाराणसी का काशी विश्वनाथ, अयोध्या में राम लला और हनुमानगढ़ी, शिवखोड़ी तथा उज्जैन के दर्शन करवाए गए।
मात्र 551 रुपए में वैष्णो देवी की यात्रा कराई, जबकि मंडल ने प्रति यात्री 3500 से 4000 रुपए खर्च किए। आगे की यात्रा में गए 200 श्रद्धालुओं पर अतिरिक्त खर्च आया। यात्रा में तीन बार ट्रेन और तीन बार बस का सफर किया गया। कुछ रातें धर्मशाला-होटल में तो कुछ ट्रेन-बस में बिताई गईं।
कटरा में माता वैष्णो देवी के मंदिर में विशाल चौकी और लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान वैष्णो देवी के पुजारी सुदर्शन गुरुजी के पुत्र नरेश गुरुजी और अर्जुन गुरुजी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर राहुल शर्मा और विनोद शास्त्री ने भजनों की प्रस्तुति दी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा गया