नीमच। शहर के जैन मांगलिक भवन में रविवार को चर्म रोग शिविर लगाया गया। दिगंबर जैन सीनियर, सिटिजन सोशल ग्रुप और मेन सोशल ग्रुप जिनागम के संयुक्त तत्वावधान में शिविर की शुरुआत सुबह 11 बजे हुई।
भगवान महावीर स्वामी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से शिविर का शुभारंभ हुआ। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरंग शाह और उनकी टीम ने मरीजों का परीक्षण कर परामर्श दिया। शिविर में दाद, खाज और खुजली सहित विभिन्न त्वचा रोगों के मरीजों ने परामर्श लिया।
शिविर में नीमच शहर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी मरीज पहुंचे। प्रारंभ में 26 लोगों ने पंजीयन कराया। मरीजों को रियायती दरों पर दवाएं उपलब्ध कराई गईं। शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में तीनों आयोजक संस्थाओं के पदाधिकारी और सेवा कर्मी उपस्थित थे।