नीमच। शहर के दिगंबर जैन मांगलिक भवन में आज निशुल्क चर्म रोग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सीनियर सिटीजन, सोशल ग्रुप मेन और सोशल ग्रुप जिनागम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ।
शिविर में डॉक्टर गौरांग शाह द्वारा खुजली, मुंह के छाले, दाद, खाज, एग्जिमा, पैरों की चमड़ी फटने, अल्टर गेस्टिनी बालों का झड़ना आदि रोगों से पीड़ित रोगियों का परीक्षण कर परामर्श दिया गया। रियायती दरों पर मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराई गई। शिविर सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर शाम 5 बजे तक चला। आयोजकों बताया कि करीब 140 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ लिया।