BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 24, 2025, 12:40 pm
NEWS : राजस्थान पुलिस के सेवानिवृत हैड कानि. स्वर्गीय रामलाल बैरवा की तीसरी पुण्य तिथि पर होगा एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा परामर्श जांच एवं भर्ती शिविर का आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान पुलिस के सेवानिवृत हैड कानि. स्वर्गीय रामलाल बैरवा की तीसरी पुण्य तिथि के अवसर पर एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा परामर्श जांच एवं भर्ती शिविर का आयोजन निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक सूरज कुमार द्वारा 28 फरवरी को अपने पैतृक गांव नेगड़िया कलां तहसील बस्सी जिला चित्तौड़गढ़ में आयोजित किया जाएगा।
एएसआई सूरज कुमार ने बताया कि 28 फरवरी गुरुवार को प्रातः 9.30 से दोपहर 2.30 बजे तक रखा गया है। शिविर में पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल उदयपुर की स्पेशलिस्ट चिकित्सकीय टिम रोगियों के स्वास्थ से जुड़ी समस्याओं के लिए परामर्श देंगी।
शिविर में जांचों एवं ऑपरेशन के लिए चयनित हुए रोगियों को बस द्वारा निःशुल्क पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल उदयपुर ले जाया जाएगा। जहां निरूशुल्क भर्ती परामर्श के साथ रहना - खाना, सभी प्रकार के निरूशुल्क ऑपरेशन, निशुल्क ईसीजी, एक्सरे, सिटी स्कैन, सोनोग्राफीय, इको कार्डियोग्राफी, मेमोग्राफी सहित सभी प्रकार कि जांचे, निरूशुल्क बच्चेदानी का ऑपरेशन, सिलिकोसिस बीमारी से पीड़ित रोगियों के लिए निरूशुल्क स्पायरोमेट्री की जांच की जाएगी। 
इसी के साथ निरूशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन लेंस सहित सभी प्रकार के ऑपरेशन एवं कमर व घुटनों के दर्द का उपचार डेंगू, मलेरिया एवं टाईफाइड एवं अन्य बीमारियों का उपचार। कील, मुंहासे, सफेद दाग एवं चर्मरोगों का उपचार सहित सभी तरह के बच्चों के रोगों का उपचार व सभी प्रकार के ऑपरेशन एवं बहरेपन का उपचार सभी तरह की स्त्रियों के रोगों का उपचार एवं डिलीवरी की सुविधा टीबी एवं सिलिकोसिस बीमारी का उपचार एवं सभी प्रकार के सामान्य ऑपरेशन व दांतों की जांच एवं उपचार किए जाएंगे।
शिविर में जांच व भर्ती हुए एवं ऑपरेशन के लिए चयनित हुए मरीजों को उसी दिन पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल, भीलों का बेदला, सुखेर - पिंडवाड़ा हाइवे जिला उदयपुर ले जाया जाएगा। रोगी अपना जनाधार एवं आधार कार्ड साथ में अवश्य लांवे।
अधिक जानकारी के लिए - एएसआई सूरज कुमार - मो. 9829802499 पे संपर्क कर सकते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE