नीमच। शहर के दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जिनागम द्वारा भारतीय क्रिकेट टीम की पाकिस्तान पर विजय का उत्सव जमकर मनाया गया। दिगंबर जैन मांगलिक भवन में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए डे नाइट मैच का सीधा प्रसारण 20 बाय 30 फीट की विशाल एलईडी स्क्रीन पर समाजजनों द्वारा इकट्ठा होकर देखा गया। मौजूद समाजजनो ने मैच का जमकर आनंद लिया। सचिन हितेश सोनी ने बताया कि मैच के प्रसारण के दौरान समाज के अध्यक्ष कार्यकारिणी के सदस्य महिला पुरुष और बच्चे शामिल रहे। भारत की जीत पर ढोल नगाड़े बजे। आतिशबाजी की गई।