नीमच। अभी अभी नीमच की नई कृषि उपज मंडी चंगेरा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। एक ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। जिसमें एक महिला और दो पुरुष शामिल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों के नाम देऊ बाई भीमा उम्र 38 वर्ष निवासी बांसवाड़ा, भीमा खाटू उम्र 41 वर्ष निवासी बांसवाड़ा और भागीरथ चैन सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी नीमच है। महिला देऊ बाई के पैर में फैक्चर बताया जा रहा है। वहीं भागीरथ चैन सिंह को छाती में और भीमा खाटू को सिर में चोट आई है। दुर्घटना के तुरंत बाद सूचना के आधार पर 108 एंबुलेंस के माध्यम से ईएमटी स्टॉफ राहुल पाटीदार और पायलट अशोक मालवीय घायलों को उपचार के लिए नीमच के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। यहां पर तीनों घायलों का इलाज जारी है।
