BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<     NEWS : सावन के पहले सोमवार पर खरड़ेश्वर महादेव में.. <<     NEWS : बद्रीलाल जाट बने भाजपा किसान मोर्चा.. <<     NEWS : सफाई भर्ती को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर.. <<     NEWS : राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेंथी और.. <<     KHABAR : सुप्रभात मित्र मंडल की पिकनिक पार्टी में.. <<     KHABAR : महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने.. <<     KHABAR : श्रीकृष्ण चौक की मांग पर नारायणी सेना का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2025, 11:51 am
REPORT : भगवान श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव की पावन नगरी कुकड़ेश्वर में महाशिवरात्रि मेले की धूम, श्रद्धा और उल्लास का संगम, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। भगवान श्री सहस्त्र मुकेश्वर महादेव की पावन नगरी कुकड़ेश्वर में 26 फरवरी 2025 से 7 मार्च 2025 तक महाशिवरात्रि महोत्सव की भव्य धूम मचने वाली है। यह ऐतिहासिक मेला श्रद्धा, भक्ति और व्यापारिक गतिविधियों का अद्भुत संगम बनेगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले में झूले, चकरी और बच्चों के लिए मनोरंजन के अनगिनत आकर्षण उपलब्ध होंगे। श्रद्धालु भक्तगण महादेव के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे और साथ ही मेले की शानदार रौनक का आनंद उठाएंगे।

व्यापारिक एवं सांस्कृतिक रंग में रंगेगा मेला-
मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए मनिहारी, बर्तन, मिठाई, होटल एवं विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठान अपनी सजी-धजी दुकानों के साथ तैयार हैं। नगर परिषद कुकड़ेश्वर के तत्वाधान में आयोजित यह मेला धार्मिक आस्था और संस्कृति का जीवंत प्रतीक बनेगा।

श्रद्धालुओं का उमड़ेगा जनसैलाब-
हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालु भगवान शिव के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक अनुष्ठानों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय रहेगा। कुकड़ेश्वर महाशिवरात्रि मेला आस्था, भक्ति और आनंद का दिव्य संगम है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE