BREAKING NEWS
KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<     NEWS : सावन के पहले सोमवार पर खरड़ेश्वर महादेव में.. <<     NEWS : बद्रीलाल जाट बने भाजपा किसान मोर्चा.. <<     NEWS : सफाई भर्ती को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर.. <<     NEWS : राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेंथी और.. <<     KHABAR : सुप्रभात मित्र मंडल की पिकनिक पार्टी में.. <<     KHABAR : महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने.. <<     KHABAR : श्रीकृष्ण चौक की मांग पर नारायणी सेना का.. <<     KHABAR : वेयरहाउस में रखी धनिया पर धोखाधड़ी का आरोप,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2025, 12:05 pm
KHABAR : रामपुरा नगर में उत्साह व उमंग के साथ मनेगा महाशिवरात्रि का पावन पर्व, आज शाम को निकलेगी भव्य वाहन रैली, भक्तों में अपार उत्साह, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर

Share On:-

रामपुरा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का पावन पर्व बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ नगर में मनाया जा रहा है। महाकाल उत्सव समिति रामपुरा के तत्वावधान में आज महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर एक वाहन रैली का आयोजन भी किया जा रहा है। जो नाका नंबर दो स्थित चैन्ना माता कुशला माता मंदिर से प्रारंभ होगी तथा नगर के प्रमुख मार्गाे से गुजरती हुई काशी विश्वनाथ मंदिर काल भैरव मठ पर पहुंचेगी। दूसरे दिन बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ की शाही सवारी शासकीय अस्पताल मार्ग स्थित काल भैरव मठ से प्रातः 11 बजे आरंभ होगी जो नगर के प्रमुख मार्गाे से गुजरेगी। इस शाही सवारी का आकर्षण का केंद्र ढोल ताशे, स्वान्गधारी रहेंगे। जगह-जगह पर बाबा भोलेनाथ की शाही सवारी का स्वागत किया जाएगा। तत्पश्चात बड़ा तालाब स्थित चौमुखी महादेव मंदिर परिसर पर महाआरती एवं भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। इस आयोजन के दौरान नगर को भव्य रूप से सजाया गया है महाकाल उत्सव समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शाही सवारी में भाग ले तथा नगर के व्यापारियों से भी आव्हान किया है कि वह अपना व्यापार व्यवसाय बंद रखकर शाही सवारी में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाएं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE