BREAKING NEWS
NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<     NEWS : सावन के पहले सोमवार पर खरड़ेश्वर महादेव में.. <<     NEWS : बद्रीलाल जाट बने भाजपा किसान मोर्चा.. <<     NEWS : सफाई भर्ती को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर.. <<     NEWS : राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेंथी और.. <<     KHABAR : सुप्रभात मित्र मंडल की पिकनिक पार्टी में.. <<     KHABAR : महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने.. <<     KHABAR : श्रीकृष्ण चौक की मांग पर नारायणी सेना का.. <<     KHABAR : वेयरहाउस में रखी धनिया पर धोखाधड़ी का आरोप,.. <<     KHABAR : बरसाती पानी की निकासी रोकने का आरोप, किसान.. <<     KHABAR : झंझारवाड़ा में ग्रामीणों ने उठाईं मूलभूत.. <<     KHABAR : रतलाम में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर चला.. <<     BIG NEWS : एक साल से खाकी को चकमा दे रहा था अपहरण का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2025, 1:10 pm
KHABAR : नीमच जिले की प्रतिभा चित्रकार राहुल को समाज का गौरव बताते हुए रतलाम में किया सम्मानित, ईष्ट मित्रों व परिजनों ने दी शुभकामनाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के जीरन तहसील के गांव कुचड़ोद के रहने वाले राहुल कुमार लोहार ने सामाजिक सरोकार में अपनी श्रेष्ठ कला कार्य एवं रिर्काड होल्डर के चलते डॉक्टरेट की उपाधि हासिल करने वाले साथ ही समाज मे अपनी कला द्वारा अलग पहचान बनाने वाले चित्रकार राहुल देव लोहार को समाज का गौरव बताते हुए मालवी लोहार समाज कल्याण विकास एवं उत्थान सेवा समिति समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा सम्मानित किया गया। 

गत दिवस रतलाम में जिला मालवी लोहार समाज कल्याण विकास एवं उत्थान सेवा समिति द्वारा विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में 23 फरवरी श्रीराम रिर्साेट ढोढर में रक्तदान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रेमनारायण विश्वकर्मा केबिनेट मंत्री दर्जा अध्यक्ष विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड म.प्र.शासन, अध्यक्षता परमानंद विश्वकर्मा सदस्य विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड म.प्र. शासन थे। इस अवसर पर समाज के युवा एवं नारी शक्ति द्वारा 36 यूनिट ब्लड डोनेशन कर समाज को गौरवान्वित किया। इस समारोह में समाज की 32 प्रतिभाओ को शैक्षणिक उपलब्धि पर सम्मानित किया किया गया। साथ ही समाज मे अपनी कला द्वारा अलग पहचान बनाने वाले नीमच के चित्रकार राहुल देव लोहार को समाज का गौरव बताते हुए समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा सम्मानित किया गया। 

ज्ञात हो की जिले के छोटे से गांव कुचड़ोद के रहने वाले युवा चित्रकार राहुल देव लोहार को पूर्व में भी महाराष्ट्र में कला भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पुणे में ग्लोबल स्कॉलर्स फाउंडेशन संस्था द्वारा समाज सेवा, कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वालों को सम्मानित किया गया था। साथ ही कोरोना काल के दौरान भी राहुल द्वारा चित्रकारी के जरिये एक अनोखा मास्क बनाया गया था। जिसमें विश्व के उन 40 डॉक्टर्स के चित्र उकेरे गए थे, जो कोरोना से लोगों को बचाने के लिए चिकित्सा सेवा देते हुए कालकवलित हो गए थे। इस मास्क को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कर राहुल को प्रशस्ति पत्र और मैडल दिया गया था। राहुल की ऐसी कई कृतियों ने कला प्रेमियों को आकर्षित कर नीमच जिले का नाम गौरान्वित किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE