BREAKING NEWS
NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<     NEWS : सावन के पहले सोमवार पर खरड़ेश्वर महादेव में.. <<     NEWS : बद्रीलाल जाट बने भाजपा किसान मोर्चा.. <<     NEWS : सफाई भर्ती को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर.. <<     NEWS : राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेंथी और.. <<     KHABAR : सुप्रभात मित्र मंडल की पिकनिक पार्टी में.. <<     KHABAR : महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने.. <<     KHABAR : श्रीकृष्ण चौक की मांग पर नारायणी सेना का.. <<     KHABAR : वेयरहाउस में रखी धनिया पर धोखाधड़ी का आरोप,.. <<     KHABAR : बरसाती पानी की निकासी रोकने का आरोप, किसान.. <<     KHABAR : झंझारवाड़ा में ग्रामीणों ने उठाईं मूलभूत.. <<     KHABAR : रतलाम में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर चला.. <<     BIG NEWS : एक साल से खाकी को चकमा दे रहा था अपहरण का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2025, 2:49 pm
BIG NEWS : महाशिवरात्रि पर विदेशी फूलों से सजेगा महाकाल का आंगन, बेंगलुरु से आए 40 कारीगर, हवाई जहाज से पहुंचे 30 लाख रुपए के 2 हजार किलो फूल, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर 2000 किलों फूलों से पुष्प सज्जा की जा रही है। इसके लिए बेंगलुरु के कलाकारों का 40 सदस्यों का दल फ्लाइट से फूल लेकर उज्जैन पहुंचा है। करीब 30 लाख रुपए की कीमत के विदेशी पीले फूलों से महाकाल मंदिर के नंदी हाल और गर्भगृह को गोल्डन महल के आकार में सजाया जाएगा।


बेंगलुरु के कृष्णमूर्ति रेड्डी प्रति वर्ष महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल मंदिर को विदेशी फूलों से सजाते हैं। मंगलवार सुबह 40 सदस्यों के दल ने थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और भारत के अलग-अलग राज्यों के 30 प्रकार के करीब 2 हजार किलो फूलों से मंदिर को सजाने का काम शुरू किया। रात तक आकर्षक सज्जा का काम पूरा हो जाएगा। यह कलाकार तिरुपति बालाजी मंदिर सहित देश के प्रमुख मंदिरों में पुष्प सज्जा कर चुके हैं।


हवाई जहाज से आए फूल
इस बार शिवरात्रि महापर्व पर मंदिर में 20 तरह के आकर्षक फूलों से पुष्प सज्जा की जा रही है। पुष्प सज्जा देश-विदेश से आने वाले भक्तों का मनमोह लेगी। विदेश से आए फूलों को इंदौर तक फ्लाइट से भेजा गया। उसके बाद उन्हें सड़क मार्ग से मंदिर तक पहुंचाया गया है। प्रमुख रूप से सफेद और पीले रंग के फूल व पत्तियों का उपयोग किया जाएगा। इन फूलों से नंदी हॉल, गर्भगृह, शिखर, ओमकारेश्वर मंदिर, गणेश मंदिर सहित परिसर के अन्य मंदिरों को भी सजाया जाएगा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE