नीमच। शहर के श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्वर्गीय श्री मधुसूदन झंवर की स्मृति में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ज्ञानोदय मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉ विनी केथवास, डॉक्टर कौशलेंद्र वेगड़, डॉ योगेश अहिरवार, डॉ येशा अग्रवाल मौजूद रहे। शिविर के दौरान महिलाओं से जुड़े स्वास्थ्य संबंधी रोग, हर्निया, अपेंडिक्स, पथरी, शुगर, थायराइड एसिडिटी और शिशु रोग से जुड़े मरीजों की जांच की गई। भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया शुभारंभ अवसर पर बतौर अतिथि मौजूद रहे।