BREAKING NEWS
NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<     NEWS : सावन के पहले सोमवार पर खरड़ेश्वर महादेव में.. <<     NEWS : बद्रीलाल जाट बने भाजपा किसान मोर्चा.. <<     NEWS : सफाई भर्ती को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर.. <<     NEWS : राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेंथी और.. <<     KHABAR : सुप्रभात मित्र मंडल की पिकनिक पार्टी में.. <<     KHABAR : महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने.. <<     KHABAR : श्रीकृष्ण चौक की मांग पर नारायणी सेना का.. <<     KHABAR : वेयरहाउस में रखी धनिया पर धोखाधड़ी का आरोप,.. <<     KHABAR : बरसाती पानी की निकासी रोकने का आरोप, किसान.. <<     KHABAR : झंझारवाड़ा में ग्रामीणों ने उठाईं मूलभूत.. <<     KHABAR : रतलाम में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर चला.. <<     BIG NEWS : एक साल से खाकी को चकमा दे रहा था अपहरण का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2025, 6:17 pm
NEWS : कल्लाजी मंदिर पर महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां पूर्ण, 1 लाख 51 हजार पार्थिव शिवलिंग का आज होगा महारुद्राभिषेक, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ‎‎मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार ‎‎कल्लाजी वेदपीठ पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का आयोजन किया जा रहा हैं। कल्याणेश्वर‎ महादेव एवं ठाकुर श्री कल्लाजी‎ की महति अनुकम्पा से फाल्गुन ‎कृष्णा त्रयोदशी के पावन अवसर ‎पर वेदपीठ परिसर में महाशिवरात्रि ‎‎का आयोजन किया जा रहा हैं। ‎‎जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी ‎हैं। वेदपीठ के प्रवक्ता ने बताया कि ‎301 यजमान युगलों ‎‎द्वारा महारूद्राभिषेक में भागीदारी के ‎लिए पंजीयन करवाया जा चुका हैं।‎ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर वेदपीठ ‎परिसर में एक लाख 51 हजार पार्थिंव ‎शिवलिंग का 21 द्रव्यों से वैदिक मंत्रोच्चार ‎के साथ महारूद्राभिषेक किया‎‎ ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎जाएगा। वेदपीठ के आचार्यों के ‎मार्गदर्शन में बटुकों एवं शिल्पियों ‎द्वारा पार्थिंव शिवलिंग‎ एवं जलहरियों का निर्माण किया‎ गया हैं। वेदपीठ के प्रवक्ता ने ‎बताया कि ठाकुर जी की संध्या‎ महाआरती के पश्चात महारुद्राभिषेक अनुष्ठान का शुभारंभ किया ‎जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु भगवान शिव को प्रिय नानाविध पदार्थ न्यौछावर करेंगे। ‎‎‎‎‎‎‎रुद्री पाठ और नमक चमक के साथ महारूद्राभिषेक किया जाएगा। ओम नमः शिवाय के पुरुश्चरण जाप अनवरत शिवरात्रि को होंगे। अभिषेक के बाद भगवान शिव और ठाकुर जी की महाआरती कर प्रसाद वितरण किया जाएगा। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर ठाकुर जी का महादेव स्वरूप में मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE