चित्तौड़गढ़। खरड़ेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई हैं। संस्थान के देवराज साहू ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर 26 फरवरी को रात्रि 10.00 बजे से सुबह 6.00 तक चार प्रहर के महाअभिषेक का आयोजन पंडित सूर्य प्रकाश त्रिपाठी के सानिध्य में होगा। महाशिवरात्रि के मौके पर महादेव का आकर्षक श्रंगार कर महाआरती की जाएगी। महाशिवरात्रि के मौके पर सायंकाल भजनों की गंगा ग्रुप के अभिनन्दन काबरा, सुमित हेड़ा, माही जोशी द्वारा भजन संध्या में भजनो की प्रस्तुति दी जाएगी। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिला पुरुष के लिए अलग अलग बेरिकेट लगाए गए हैं ताकि श्रद्धालु आसानी से दर्शन और पूजा कर सके। महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी के लिए खरड़ेश्वर महादेव सेवा पूजा संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष किशनलाल सोनी, ओमप्रकाश भंडारी, सुरेश चंद्र डांगी, अशोक सोनी, बाबूलाल पुरोहित, शिव प्रकाश पांडिया, जसकरण मोची, अशोक सोनी, हीरालाल वैष्णव, महेश सोनी ,हुकुमचंद कुमावत ,नारायण लाल सोनी जुटे हुए हैं। आगामी 30 मार्च को खरड़ेश्वर महादेव सेवा पूजा संस्थान के अध्यक्ष के चुनाव भी कराये जाएंगे।