चित्तौड़गढ़। रामद्वारा के रामस्नेही संत दिग्विजय राम महाराज और बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द् शास्त्री की भेंट बागेश्वर धाम में हुई।
बागेश्वर धाम में कैंसर हॉस्पिटल के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में महाराज दिग्विजय राम बागेश्वर धाम पहुंचे। इस मोके पर संत दिग्विजय राम ने बागेश्वर सरकार को मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया और आगामी दिनों में वीर भूमि चित्तौड़गढ़ में भी आने का निमन्त्रण दिया। वहां पधारे हुए अन्य सभी संतो के साथ भी भेंट हुई । इस कार्यक्रम के साथ बागेश्वर धाम में 251 कन्याओं का सामूहिक विवाह भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर संपन्न कराया जाएगा। जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी जी मुर्मू शिरकत करेंगी।