BREAKING NEWS
NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<     NEWS : सावन के पहले सोमवार पर खरड़ेश्वर महादेव में.. <<     NEWS : बद्रीलाल जाट बने भाजपा किसान मोर्चा.. <<     NEWS : सफाई भर्ती को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर.. <<     NEWS : राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेंथी और.. <<     KHABAR : सुप्रभात मित्र मंडल की पिकनिक पार्टी में.. <<     KHABAR : महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने.. <<     KHABAR : श्रीकृष्ण चौक की मांग पर नारायणी सेना का.. <<     KHABAR : वेयरहाउस में रखी धनिया पर धोखाधड़ी का आरोप,.. <<     KHABAR : बरसाती पानी की निकासी रोकने का आरोप, किसान.. <<     KHABAR : झंझारवाड़ा में ग्रामीणों ने उठाईं मूलभूत.. <<     KHABAR : रतलाम में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर चला.. <<     BIG NEWS : एक साल से खाकी को चकमा दे रहा था अपहरण का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2025, 7:48 pm
KHABAR : नीमच जिले की जावद कोर्ट में पूरी हुई अभिभाषक संघ के चुनाव की प्रक्रिया, 125 वकीलों ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग, इन्हें मिली कप्तान की कमान, सचिव और कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की जावद कोर्ट परिसर में मंगलवार को अभिभाषक संघ के चुनाव हुए। इस चुनाव में विजय जोशी अध्यक्ष चुने गए। कुल 141 मतदाताओं में से 125 वकीलों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। 
निर्वाचन अधिकारी अजीत काठेड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। सचिव पद पर लोकेश कुमार लोहार और कोषाध्यक्ष पद पर विकास पाटीदार निर्विरोध निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्यों में कृष्णकांत तिवारी और राकेश सोलीवाल भी निर्विरोध चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए पंकज कुमार गांधी, विजय जोशी और सत्यनारायण ओझा के बीच मुकाबला हुआ। उपाध्यक्ष पद के लिए गोविंद सिंह सिंदल और रामसिंह जाट तथा सहसचिव पद के लिए सत्यनारायण शर्मा और सुरेश पाटीदार ने चुनाव लड़ा।

मतदान की प्रक्रिया दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक चली। इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू हुई जो करीब 6.30 बजे तक पूरी की गई। इसके पश्चात परिणाम घोषित किए गए। चुनाव में विजय जोशी अध्यक्ष, गोविंदसिंह सिंदल उपाध्यक्ष और सुरेश पाटीदार सहसचिव चुने गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE