BREAKING NEWS
NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<     NEWS : सावन के पहले सोमवार पर खरड़ेश्वर महादेव में.. <<     NEWS : बद्रीलाल जाट बने भाजपा किसान मोर्चा.. <<     NEWS : सफाई भर्ती को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर.. <<     NEWS : राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेंथी और.. <<     KHABAR : सुप्रभात मित्र मंडल की पिकनिक पार्टी में.. <<     KHABAR : महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने.. <<     KHABAR : श्रीकृष्ण चौक की मांग पर नारायणी सेना का.. <<     KHABAR : वेयरहाउस में रखी धनिया पर धोखाधड़ी का आरोप,.. <<     KHABAR : बरसाती पानी की निकासी रोकने का आरोप, किसान.. <<     KHABAR : झंझारवाड़ा में ग्रामीणों ने उठाईं मूलभूत.. <<     KHABAR : रतलाम में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर चला.. <<     BIG NEWS : एक साल से खाकी को चकमा दे रहा था अपहरण का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2025, 8:07 pm
KHABAR : नीमच में महाशिवरात्रि पर्व की धूम, आकर्षक रोशनी से नहाया प्राचीन श्री किलेश्वर महादेव का दिव्य दरबार, कल दर्शन के लिए उमड़ेगी भक्तों की भारी भीड़, भक्त लगाएंगे भगवान को छप्पन भोग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। महाशिवरात्रि पर नीमच के अति प्राचीन और ऐतिहासिक श्री किलेश्वर महादेव का दिव्य दरबार पूरी भव्यता के साथ सजाया गया है। 
उल्लेखनीय है कि श्री किलेश्वर महादेव मंदिर को एक ऐसा चमत्कारिक मंदिर माना जाता है, जहां पर भोलेनाथ के दर्शन करने से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और मनचाही मुरादे पूरी होती है। किलेश्वर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत साज सज्जा की गई है। बहुरंगी रोशनी से मंदिर को सराबोर किया गया है। मंदिर परिसर के बगीचे में स्थित फव्वारे मनोहारी दृश्य बरबस लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। मंदिर समिति के पदाधिकारी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर बुधवार अल सुबह 4.00 बजे से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। फूलों से राजसी श्रृंगार होगा। छप्पन भोग का आयोजन मंदिर समिति द्वारा रखा गया है। वही युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर द्वारा 101 क्विंटल फलियारी खिचड़ी महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। सुरक्षा को लेकर पुलिस और यातायात की चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की गई है। मंदिर परिसर में तीन दिवसीय मेले में खानपान की स्टॉल झूले चकरियां सहित मनोरंजन के संसाधन मौजूद रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE