नीमच। शिवभक्त आज महाशिवरात्रि के पर्व में सराबोर है। मध्य प्रदेश के नीमच में भी कई साल से ज्यादा प्राचीन भगवान श्री किलेश्वर महादेव के मंदिर में देर रात से ही भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। मंदिर में शहर और ग्रामीण इलाके के साथ साथ अन्य राज्यों से भी भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

श्री किलेश्वर महादेव के बारे में कहा जाता है कि ये चमत्कारीक शिवलिंग हैं जहां हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है। मंदिर समिति के पदाधिकारी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर बुधवार अल सुबह 4ः00 बजे से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जा रहा है। फूलों से राजसी श्रृंगार किया गया। छप्पन भोग का आयोजन मंदिर समिति द्वारा रखा गया है। वही युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर द्वारा 101 क्विंटल फलियारी खिचड़ी महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। सुरक्षा को लेकर पुलिस और यातायात की चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की गई है। मंदिर परिसर में तीन दिवसीय मेले में खानपान की स्टॉल झूले चकरियां सहित मनोरंजन के संसाधन मौजूद रहेंगे।