नीमच। बैकुंठ धाम स्थित 166 वर्ष प्राचीन मनोकामना महादेव पर शिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तजनों ने प्रातः 5.00 बजे से अभिषेक प्रारंभ कर दिया था जो दोपहर 1.00 बजे तक चला बड़ी संख्या में भक्त जनों ने दर्शन लाभ लिए, माताएं बहने बच्चे और भक्तजन उपस्थित रहे। दोपहर बाद मंदिर परिसर में एक सुंदर झांकी का निर्माण किया गया। प्रातः से ही भक्तजनों का आगमन चालू हुआ जो दिनभर चलता रहा।
समिति के संरक्षक शिव माहेश्वरी अध्यक्ष दिलीप छाजेड़ में जानकारी देते हुए बताया कि आज की महाप्रसादी का आयोजन डॉ. राजेंद्र जायसवाल की तरफ से किया गया था। आने वाले समय में मंदिर परिसर में एक विशाल बगीचे का कार्य चल रहा है। तत्पश्चात एक गुफा बनाने का भी प्रस्ताव समिति ने बनाया है, जिसमें राजा हरिश्चंद्र तारामती के यहां से पुल पार कर मनोकामना महादेव के दर्शनार्थ आम भक्तजन आ जा सकेंगे।