BREAKING NEWS
NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<     NEWS : सावन के पहले सोमवार पर खरड़ेश्वर महादेव में.. <<     NEWS : बद्रीलाल जाट बने भाजपा किसान मोर्चा.. <<     NEWS : सफाई भर्ती को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर.. <<     NEWS : राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेंथी और.. <<     KHABAR : सुप्रभात मित्र मंडल की पिकनिक पार्टी में.. <<     KHABAR : महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने.. <<     KHABAR : श्रीकृष्ण चौक की मांग पर नारायणी सेना का.. <<     KHABAR : वेयरहाउस में रखी धनिया पर धोखाधड़ी का आरोप,.. <<     KHABAR : बरसाती पानी की निकासी रोकने का आरोप, किसान.. <<     KHABAR : झंझारवाड़ा में ग्रामीणों ने उठाईं मूलभूत.. <<     KHABAR : रतलाम में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर चला.. <<     BIG NEWS : एक साल से खाकी को चकमा दे रहा था अपहरण का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 26, 2025, 6:55 pm
KHABAR : महाशिवरात्रि पर कुकड़ेश्वर के श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बाबा भोले के जयकारों से गूंजा परिसर, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कुकड़ेश्वर स्थित श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भोर से ही भक्तगण भगवान शिव के दर्शन, जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचने लगे, जो देर रात तक जारी रहा। चारों ओर हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया, जिसका भव्य श्रृंगार उदित सेन, गिरजा शंकर, कैलाश गोस्वामी, आयुष जायसवाल, पिंटू राठौर, प्रियम मालवीय, हेमंत मालवीय, चिराग रावत और चंद्रशेखर मालवीय के सहयोग से किया गया। भगवान शिव का दिव्य श्रृंगार दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहा था।
पूरे दिन मंदिर में भजन-कीर्तन की गूंज सुनाई देती रही, जिससे श्रद्धालुओं का मन भक्तिरस में डूब गया। विशेष आरती और पूजा-अर्चना के साथ भक्तों को प्रसाद वितरण भी किया गया, जिससे सभी श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। रात्रि में विशेष भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायकों ने शिव महिमा का गुणगान किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत का आनंद लिया और महादेव की आराधना में लीन हो गए।
महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर भक्तों ने श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया और मेले का आनंद भी उठाया। यह आयोजन नगरवासियों के लिए एक आध्यात्मिक ऊर्जा और आस्था का केंद्र बन गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE