BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही कैलाशी बाई सेन, परिवार में शोक.. <<     BIG NEWS : त्योहारों से पहले गरोठ में प्रशासन की.. <<     KHABAR : रोशनी के पर्व पर नीमच के प्रशासनिक मुखिया.. <<     BIG NEWS : नीमच में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी.. <<     KHABAR : दीपावली पर्व को लेकर शाजापुर पुलिस पूरी.. <<     KHABAR : मुरैना में मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : दीपों के महापर्व पर जनप्रतिनिधियों का.. <<     KHABAR : स्वामित्व अभिलेख पंजीयन में शत-प्रतिशत.. <<     KHABAR : ​​​​​​​धनतेरस और दीपोत्सव पर प्रभारी.. <<     BIG NEWS : टीएल में पहुंची शिकायत तो हरकत में आया.. <<     KHABAR : मलेरिया के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का.. <<     त्योहारों से पहले देवास में मिलावटखोरों पर.. <<     KHABAR : धनतेरस पर दमका बाजार, ग्राहकों से गुलजार.. <<     KHABAR : मुरार जिला अस्पताल के आउटसोर्स सफाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2025, 6:12 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भदेसर थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब विशेष टीम को मिली सूचना तो संयुक्त रूप से की घेराबंदी, फिर जैसे ही ईसूजू कार से पहुंचा आरोपी, पूछताछ के बाद ली तलाशी तो उड़ गए सबके होश, क्विंटल से भरा था माल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस की जिला विशेष टीम व भदेसर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थाे की तस्करी के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए बुधवार को नाकाबंदी के दौरान मादक पदार्थ की बड़ी खेप के रूप में एक ईसूजू कार से 7 क्विंटल 36 किलो 400 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक  सुधीर जोशी ने बताया कि जिले मे मादक पदार्थाे की तस्करी के विरूद्व कार्यवाही हेतु समस्त थानाधिकारियो का दिशा निर्देश दिये गये। जिसकी पालना में एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी भदेसर अनिल शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी भदेसर धर्मराज मीना के नेतृत्व मे थाना पुलिस व डीएसटी का गठन किया गया।
जिला स्पेशल टीम की सूचना पर पुलिस थाना भदेसर टीम द्ववारा बुधवार को दौलतपुरा रूपाखेडी रोड पर की जा रही नाकाबंदी के दौरान एक कार ईसूजू को रोककर तलाशी ली तो उसमे 7 क्विटल 36 किलो 400 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा मिला। जिसको नियमानुसार जब्त किया गया व परिवहन में प्रयुक्त कार को जब्त किया गया।  आरोपी वाहन चालक चित्तौड़गढ़ जिले के चन्देरिया थानांतर्गत गांगाजी का खेडा  निवासी 26 वर्षीय मिथुन पुत्र मुरली रावली भोई को गिरफतार किया गया। थाना भदेसर पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

कार्यवाही में शामिल थाना पुलिस टीम-
थानाधिकारी भदेसर धर्मराज मीना उप निरीक्षक,  एएसआई सुभाष, कानि. विकास, मुरली, धर्मेन्द्र व करनल सिह। 

डीएसटी टीम-  हैड कानि. भूपेन्द्र,  कानि. सुरेन्द्र, राजदीप, दीपक, विक्रम व विजय।
उक्त कार्यवाही में डीएसटी के कानि. सुरेन्द्र, राजदीप व दीपक की विशेष भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE