BREAKING NEWS
BIG NEWS : आगे-आगे बाइक, पीछे नशे की खेप से भरी.. <<     BIG REPORT : खेल मैदान बचाने की मुहिम जारी, संघर्ष.. <<     KHABAR : अवैध बालू उत्खनन पर खूनी संघर्ष, खेत मालिक.. <<     KHABAR : 7 दिवसीय सिविल डिफेंस प्रशिक्षण सम्पन्न, 150.. <<     REPORT : विश्व मानव दुर्व्यापार निरोधी दिवस पर.. <<     KHABAR : खरगोन पुलिस का जनजागरूकता कार्यक्रम,.. <<     REPORT : कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बने सब इंस्पेक्टर.. <<     KHABAR : दिल्ली में छात्रों के साथ हुई कथित.. <<     KHABAR : 60 प्रतिशत मूंग खरीदी के फैसले पर सपा ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में 'मध्यप्रदेश शासन आयकर विभाग'.. <<     KHABAR : ग्रीन हाईवे में मध्यप्रदेश नंबर-1, पांच.. <<     NEWS : जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने की ग्रामीण विकास.. <<     BIG NEWS : नीमच के पेट्रोल पंप पर हाईवोल्टेज.. <<     डीजे गाड़ी में वेल्डिंग के दौरान हादसा या.. <<     यूरिया संकट से परेशान किसानों का मंजीरा.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान में श्रद्धा से.. <<     BIG NEWS : 10 हजार का इनामी एनडीपीएस आरोपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2025, 1:47 pm
KHABAR : गरोठ के कोटडाबुजुर्ग में सरदार पटेल संगठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पाटीदार समाज ने किया रजत जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले बच्चे हुए सम्मानित, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

गरोठ। गरोठ के कोटडाबुजुर्ग में सरदार पटेल संगठन पाटीदार समाज द्वारा रजत जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवा संगठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ।

प्रतिभा सम्मान-
गांव के पाटीदार समाज से जुड़े डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, स्वास्थ्य विभाग, बैंकिंग सेवा, भारतीय सेना, नर्सिंग विभाग, कृषि विभाग, औद्योगिक क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। साथ ही, परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

संगठन की उपलब्धियां-
कोटडाबुजुर्ग के पाटीदार युवा संगठन ने 25 वर्षों में समाज सेवा, शिक्षा और कृषि जागरूकता में उल्लेखनीय योगदान दिया है। गांव के लगभग 200 पाटीदार परिवार गरीब एवं जरूरतमंद किसानों को खेती की आधुनिक तकनीकों की जानकारी भी देते हैं।

बलिदान को सलाम-
समारोह में उन लोगों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने 1998 में संगठन की रक्षा के लिए संघर्ष किया और 90 दिन तक जेल की सजा काटी। यह सम्मान उनके साहस और समर्पण की पहचान है।

विशेष सम्मान-
पाटीदार समाज द्वारा 90 युवा (लड़के एवं लड़कियां) जो विभिन्न शासकीय विभागों में सेवाएं दे रहे हैं, को सम्मानित किया गया। इसके अलावा पत्रकारों को भी सम्मानित कर सरदार पटेल का चिन्ह भेंट किया गया।

कार्यक्रम की झलक- 
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग और महिलाएं उपस्थित रहीं। आयोजन का संचालन शिक्षक विरेंद्र पाटीदार ने किया। यह आयोजन समाज में एकता, सम्मान और प्रेरणा को प्रोत्साहित करने का उत्कृष्ट उदाहरण बना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE