BREAKING NEWS
KHABAR : ​बिगड़ैल और अनाथ बाघ-तेंदुओं की पाठशाला.. <<     BIG NEWS : मंडी शुल्क बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     KHABAR : छठवीं बटालियन में पदस्थ दो पुलिसकर्मी की.. <<     KHABAR : सरकारी मंदिरों में पुजारियों की नियुक्ति.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की.. <<     KHABAR : 1.80 लाख जमा नहीं कराए तो खाली करना होंगे.. <<     दतिया उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 71.44% मतदान के.. <<     बड़वानी पीजी कॉलेज में ई-लर्निंग सेंटर और.. <<     खरगोन पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान सफल,.. <<     KHABAR : विजयनगर की छोटी तलैया बनी आमजन की परेशानी.. <<     NEWS : राजस्थान के सभी हज आवेदकों का चयन,.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के प्रयास रंग.. <<     KHABAR : श्रावण में उज्जैन स्टेशन पर हाई अलर्ट, रोज़.. <<     KHABAR : राहगीरों को दौड़ाकर मारने वाले सांड को गौ.. <<     माता शबरी आवासीय परिसर की छात्राओं ने उठाई.. <<     KHABAR : रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट-2026’.. <<     NEWS : मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से संभागीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2025, 7:32 pm
KHABAR : ग्राम धामनिया से 13 अगस्त को निकलेगी बानोड़ा बालाजी तक सातवीं भव्य पैदल यात्रा, भक्तों में दिख रहा गजब का जोश, तैयारियां शुरू, पढ़े महावीर बैरागी की खबर 

Share On:-

नीमच। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के तहसील बेंगू से महज 07 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्रख्यात चमत्कारी स्थान श्री बानोड़ा बालाजी दरबार तक भव्य विशाल पैदल यात्रा बड़ी धूमधाम से जाएगी। ग्राम धामनिया (लासुर) से सातवीं भव्य पैदल यात्रा इस वर्ष दिनांक 13 अगस्त 2025 (बुधवार) को निकलेगी। जिसमे सेकड़ो भक्तों डीजे के साथ धूमधाम से बानोड़ा बालाजी दरबार तक पैदल पहुचेंगे। जंहा 13 अगस्त को यात्रा प्रस्थान के साथ रात्रि विश्राम भटवाड़ा महादेव में होगा, और दूसरे दिन 14 अगस्त 2025 को बानोड़ा बालाजी दरबार तक पहुंचेगी। यह अतिप्राचीन चमत्कारी मंदिर का हर वर्ष हजारों से लाखों भक्त दर्शन करने हेतु आते है। पैदल यात्रा की विस्तृत जानकारी देते हुए पूर्व सरपंच प्रतिनिधि व वैष्णव बैरागी समाज नीमच के जिलाध्यक्ष भेरुदास बैरागी (धामनिया) ने बताया कि, यात्रा 13 अगस्त को प्रातः 06 बजे ग्राम धामनिया (लासुर) से प्रस्थान करेगी। इस दौरान पैदल यात्रियों के लिए जलपान, भोजन व ठहरने सहित सारी व्यवस्था बालाजी महाराज के भक्तों द्वारा की जाएगी। वही 14 अगस्त 2025 गुरुवार को यात्रा बानोड़ा बालाजी धाम दरबार पहुंचेगी। जंहा मंदिर प्रांगण पर शाजापुर के कलाकारों द्वारा भव्य सुंदरकांड पाठ किया जायेगा, साथ ही महाआरती व प्रसादी (स्नेहभोज) का आयोजन सम्पन्न होगा। यात्रा सम्पन्न होने के बाद पुनः वापसी के लिए बालाजी से पर्याप्त साधन की व्यस्वथा भी रहेगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की खुशहाली, सुख समृद्धि की कामना है। यात्रा हेतु बालाजी भक्त मंडल ने क्षेत्र सहित सभी भक्तों से यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE