शाजापुर। सलसलाई थाने में कवरेज के लिए पहुंचे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार के साथ प्रधान आरक्षक बलराम यादव द्वारा धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किए जाने से पत्रकारों में रोष फैल गया।
घटना की जानकारी लगते ही जिलेभर के पत्रकार एकजुट होकर जिला मुख्यालय पहुंचे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोपी प्रधान आरक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
पत्रकारों ने कहा कि प्रदेशभर में लगातार पत्रकारों पर हमले और अभद्रता के मामले सामने आ रहे हैं, जिन्हें रोकना जरूरी है। इस पर एएसपी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।